देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड कलाकारों का कोरोना वायरस के दूसरे वेब में संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को बॉलीवुड के चार एक्टर वायरस से संक्रमित हो गए। नील नितिन मुकेश और अर्जुन रामपाल वायरस के टेस्ट में संक्रमित पाए गए। सभी ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
कोविड का कहर: सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल भी कोरोना संक्रमित, बोले- यह बेहद डरावना समय
अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया, 'मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं। हालांकि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं। मैं सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना ध्यान रखें। यह बहुत डरावना समय है लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है। इससे आगे बहुत फायदा मिलेगा। एक साथ रहकर हम कोरोना से लड़ सकते हैं।'
— arjun rampal (@rampalarjun) April 17, 2021
हाल ही में अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वो और उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। नील ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा, 'हर तरह का बचाव करने और घर में रहने के बाद भी मेरे परिवार के सदस्य और मैं कोरोना संक्रमित हो गए। हम सभी ने घर में क्वारंटीन हो चुके हैं और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाई भी ले रहे हैं। आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ख्याल रखें और सुरक्षित रहें'। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को समझें इसे हल्के में ना लें'।
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021
बता दें कि अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बॉलीवुड और डिजिटल जगत के मशहूर अभिनेता सुमित व्यास ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे है और हालात पर काबू पाने के लिए वहां 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। वहीं सेलेब्स भी फैंस से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं।