बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर हमेशा एक दबाव होता है कि वो उम्र बढ़ने के बावजूद जवान दिखते रहे। ज्यादातर सेलिब्रिटीज बिना मेकअप सामने भी नहीं आते, ऐसे में एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें वो उम्रदराज दिख रही हैं। हालांकि तस्वीर के पीछे एक ट्रिक भी है।
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
ये तस्वीर है सोनम कपूर की। फैशन डीवा कही जाने वालीं सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके एक फैन ने फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है कि जब सोनम उम्रदराज हो जाएंगी तो कुछ इस तरह दिखने लगेगीं। सोनम भी इस तस्वीर को शेयर करने में पीछे नहीं रहीं।
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम ने तस्वीर के साथ लिखा कि 'देखो, जब वो 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी दिखेंगी लेकिन वो खूबसूरत हैं। सच में हमेशा के लिए ब्यूटी क्वीन।' तस्वीर देख आपको भी यकीन हो जाएगा कि उम्र बढ़ने के बावजूद नीरजा फेम एक्ट्रेस किसी डीवा की तरह ही दिखेंगी।
4 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर अपकमिंग फिल्म में द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक किताब पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है।
5 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी दुनिया को लेकर कई खुलासे किए। इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि आयशा और खूबसूरत जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाने के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सोनम कपूर ने कहा- 'फिल्म का नाम खूबसूरत होने की वजह से बॉलीवुड का कोई भी हीरो इसमें काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद मैंने पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान को इस फिल्म के लिए लिया।'