सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं । समय-समय पर वो सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ अपनी सेहत के बारे में अपडेट देती रहती हैं । सोनाली के फैंस उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे हैं ।
कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के चलते अपने बाल मुंडवा दिए थे । बाल्ड होने के बाद उनकी कई तस्वीरें सामने आईं । इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के कहने पर विग लगवा लिया था । कई बार वो हैट लगाए हुए भी दिखीं।
अब सोनाली बेंद्रे की एक नई तस्वीर सामने आई है । उन्होंने अपना हेयर स्टाइल बदलवा लिया है । इस स्टाइल में भी वो पहले की तरह खूबसूरत दिख रही हैं । उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'कभी कभी मुश्किल वक्त में भी आपको शानदार लोग मिल जाते हैं। वो अजनबी बनकर मिलते हैं और आपके दोस्त बन जाते हैं।' सोनाली बेंद्रे ने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को धन्यवाद दिया ।
इन तस्वीरों को अगर ध्यान से देखा जाए तो सोनाली पर कैंसर का असर साफ दिख रहा है । इससे पहले सोनाली ने प्रियंका चोपड़ा को नए विग का चयन करने के लिए धन्यवाद कहा था। कुछ दिन पहले ही प्रियंका, सोनाली बेंद्रे से मिलने के लिए भी पहुंची थीं ।