अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार (23 जून) को जहीर इकबाल से शादी कर ली। इस खास मौके पर वह सुनहरे रंग के परिधानों में सजी नजर आईं। अभिनेत्री ने शादी के लिए 44 साल पुरानी साड़ी पहनी इसके पीछे की वजह भी काफी खास है।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह साड़ी सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की थी, जिसे अभिनेत्री इस खास दिन के लिए चुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन और अधिक यागदार बनाने के लिए उन्होंने मां की साड़ी पहनने का विकल्प चुना।
3 of 5
जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघन सिन्हा, पूनम सिन्हा
- फोटो : एक्स
सोनाक्षी के लिए यह साड़ी भावनात्मक रूप से काफी कीमती है। इस साड़ी को उनकी मां ने लगभग 44 साल पहले अपनी शादी में पहना था। वहीं, अपनी शादी में सोनाक्षी ने इस साड़ी के साथ मां के कलेक्शन से मैचिंग गहने भी पहने।
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल रिसेप्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के ठीक बाद कुछ ही देर में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लाल बनारसी सिल्क की साड़ी में नजर आईं। वहीं, उनके पति जहीर शेरवानी में दिखे। इस समारोह में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की।
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज उस प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया है। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए।"
Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री