{"_id":"6678d6f450f31cf49107045a","slug":"sonakshi-sinha-zaheer-iqbal-reception-salman-khan-arrived-in-tight-security-video-went-viral-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूजे के हो चुके हैं। रविवार (23 जून) को दोनों ने शादी कर ली। इस समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कुछ घंटों में रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनिल कपूर, रेखा, रवीना टंडन, काजोल, अरबाज खान, हनी सिंह और हुमा कुरैशी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं। हालांकि, सलमान खान की धमाकेदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सोशल मीडिया पर सलमान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें अभिनेता को मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आधुनिक रेस्तरां बैस्टियन में रिसेप्शन स्थल पर जोरदार तरीके से प्रवेश करते देखा जा सकता है। अभिनेता कड़ी सुरक्षा के बीच नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। काले रंग के सूट में वह बेहद आकर्षक लग रहे थे। सोनाक्षी और जहीर को बधाई व आशीर्वाद देने के बाद वह रिसेप्शन से जल्दी निकल गए।
इंटरनेट पर सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की वीडियोज छाए हुए हैं। एक वीडियो में दोनों 'आफरीन आफरीन' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आए। यह जोड़ा साथ में खुश नजर आ रहा था और उनके चेहरों पर चमक साफ दिखाई दे रही थी। काजोल ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नवविवाहित जोड़े के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहने हुए नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने हरा और सुनहरा हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी थीं। रिसेप्शन पार्टी में वह माथे पर सिंदूर लगाए हुए नजर आईं। वहीं, जहीर हल्के सुनहरे कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहने हुए दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।