{"_id":"6383006f26ca1550b5352039","slug":"sohail-khan-ex-wife-seema-sachdev-look-drunk-at-karan-johar-bash-last-night-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीमा सचदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के जाने-माने कपल रहे हैं। हालांकि दोनों ने तलाक ले लिया है, उनके तलाक के बाद अरबाज के भाई सोहेल खान ने भी तलाक ले लिया था। हालांकि इन दिनों उनके तलाक की नहीं बल्कि सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल सीमा अपने वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि सीमा काफी नशे में हैं।
2 of 4
सीमा सचदेव
दरअसल हाल ही में करण जौहर ने मुंबई में अपने रेस्तरां 'न्यूमा' में एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। पार्टी में सीमा सचदेव भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने तेंदुआ प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी। इस पार्टी से जैसे ही वह बाहर निकलीं तो पैपराजी की खूब भीड़ लग गई। इस दौरान वह लड़खड़ा रही थीं। बता दें कि सीमा ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने खूब ड्रिंक किया है।
जब पैपराजी ने उनको पोज देने के लिए कहा तो वह लड़खड़ा गईं। उस दौरान सीमा को दीवार का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद वह किसी तरह खड़ी हो पाईं, जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला। इस वीडियो के सामने आने का बाद सीमा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। कोई कह रहा है, 'जरा सा झूम लूं मैं' तो किसी ने कहा, 'दारू पी रखी है चला नहीं जा रहा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नशे सी चढ़ गई'।
बता दें कि इससे पहले सीमा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपने बेटे योहान के साथ नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें दिवाली सेलिब्रेशन की थीं। उन तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।