टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत ने निखिल जैन के साथ हुई अपनी शादी को अवैध बताया था और उनकी इस बात को कोलकाता कोर्ट ने भी सही ठहराया है। कुछ दिनों पहले ही कोर्ट का फैसला सामने आया, जिसमें बताया गया कि नुसरत और निखिल की शादी अवैध हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या नुसरत ने यश दासगुप्ता संग सच में शादी कर ली? क्योंकि एक्ट्रेस लगातार यश के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं लेकिन वह यश संग अपने रिश्ते पर चुप्पी नही तोड़ रही हैं। इन सबके बीच नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
सोशल मीडिया: नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग तस्वीर शेयर कर मांगा आशीर्वाद, कोर्ट ने एक्ट्रेस की पहली शादी को बताया है अवैध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानें क्यों मांगा आशीर्वाद
लुक की बात करें तो, नुसरत ने सफेद कलर का सूट पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड दुपट्टा लिया हुआ है। वहीं, यश भी व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ नुसरत जहां ने लिखा है, ‘हमें आशीर्वाद दें।' नुसरत जहां ने फैंस से आशीर्वाद इसलिए मांगा है क्योंकि वह और यश एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं और इस बात की जानकारी दूसरी और तीसरी तस्वीर को देखकर मिल रही है। ये तस्वीरें फिल्म के मुहूर्त की हैं।
View this post on Instagram
यश दासगुप्ता ने भी शेयर की फोटो
नुसरत जहां के अलावा यश दासगुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो फिल्म के मुहूर्त की है। इस तस्वीर में यश और नुसरत के अलावा शिलादित्य मौलिक, एना साहा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ यश दासगुप्ता ने लिखा, ‘यह उनकी अगली ‘मास्टरमोशाय अपनी किचू देखनेनी’ का मुहूर्त है। उन्हें प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’
View this post on Instagram
कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
कोलकाता कोर्ट ने नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को कानूनी रूप से अमान्य बताया है। नुसरत जहां की बात को सही मानते हुए और कोर्ट द्वारा पास किए गए आदेश में कहा गया कि आस्था के आधार पर नुसरत जहां मुस्लिम हैं और निखिल जैन हिंदू हैं। यह घोषित किया जाता है कि 19 जून 2019 को बोडरम तुर्की में वादी और प्रतिवादी के बीच हुआ कथित विवाह कानूनी रूप से वैध नहीं है। इस प्रकार मुकदमा का निपटारा किया जाता है।
विवाद पर बोली थीं नुसरत जहां
नुसरत जहां ने निखिल जैन संग अपनी शादी पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान नुसरत ने कहा था कि मुझे उन्हें कुछ नहीं कहना है, उन्होंने न तो मेरे होटल के बिल भरे हैं और न ही मेरे शादी के खर्चे उठाए हैं। मेरी छवि को गलत तरफ से दर्शाया गया है, इसलिए मैं अब ये सब बातें क्लियर कर रही हूं। मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं। किसी को अपनी चीजों के लिए दोष देना बहुत ही आसान काम हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा बिलकुल नहीं किया।