फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   UK theater canceled Palestinian writers program Voices of Resilience due Citing Safety Concerns know details

Voices of Resilience: यूके थिएटर ने फिलिस्तीनी लेखकों के कार्यक्रम को किया रद्द, वजह सामने आने के बाद से विवाद

Mon, 01 Apr 2024 07:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 07:58 PM IST
सार

थिएटर की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि यह एक राजनीतिक स्थान है, जो कलाकार की अभिव्यक्ति का स्वागत करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, लेकिन हमारे दर्शकों और कलाकारों की सुरक्षा भी हमारी लिए पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
UK theater canceled  Palestinian writers program Voices of Resilience due Citing Safety Concerns know details
होम थिएटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में यूनाइटेड किंग्डम के मशहूर कला स्थल मैनचेस्टर के एक थिएटर ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि अप्रैल में 'वॉयस ऑफ रेसिलिएंस' नाम के एक कार्यक्रम के जरिए फिलिस्तीनी की आवाज को उठाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अभिनय जगत के दो बड़े नाम मैक्सिन पीक और किंग्सले बेन-अदिर भी परफॉर्म करने वाले थे। कार्यक्रम में अतेफ अबू सैफ की कविता भी पढ़ी जानी थी, जो फिलहाल फिलिस्तीनी ऑथॉरिटी के संस्कृति मंत्री भी हैं, लेकिन इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द 
गौरतलब है कि यूके थिएटर ने सुरक्षा का हवाला देते हुए फिलिस्तीनी लेखकों का इस कार्यक्रम रद्द कर दिया है, जिसके बाद से इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजन स्थल को यहूदी प्रतिनिधि परिषद ग्रेटर मैनचेस्टर (जेआरसीजीएम) की ओर से एक पत्र लिखा गया, जिसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमा प्रेस ने कार्यक्रम रद्द होने पर जताई निराशा
पत्र में जेआरसीजीएम की ओर से कहा गया कि कार्यक्रम रद्द किया जाना चाहिए। इस पत्र में यह भी दावा किया गया कि अबू सैफ ने पहले होलोकॉस्ट के बचाव से इनकार का बचाव किया था। वहीं, कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कॉमा प्रेस ने जेआरसीजीएम के आरोपों को 'निराधार और अपमानजनक' बताया। कॉमा प्रेस की ओर से कहा गया कि वे कार्यक्रम के रद्द होने से निराश हैं।

Vijay Devarakonda: खुद को मिडिल क्लास बताते हैं विजय, बोले- खाली शैंपू की बोतल में पानी भर करता हूं इस्तेमाल

विज्ञापन

थिएटर ने जारी किया बयान
वहीं, थिएटर की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि यह एक राजनीतिक स्थान है, जो कलाकार की अभिव्यक्ति का स्वागत करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, लेकिन हमारे दर्शकों और कलाकारों की सुरक्षा भी हमारी लिए पहली प्राथमिकता है। 'वॉयस ऑफ रेजिलिएंस' कार्यक्रम को लेकर चल रहे प्रचार के चलते हमने इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। कार्यक्रम के रद्द होने के बाद जेआरसीजीएम ने मीडिया से कहा कि थिएटर के लिए सुरक्षा संबंधी चिंता असली कारण नहीं है, लेकिन अबू सैफ के कार्यों के लिए मंच देने से यहां सामुदायिक एकजुटता को गंभीर नुकसान होगा।

Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed