फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaan Birthday: घुटनों पर बैठकर समंदर किनारे किया था प्रपोज, बेहद फिल्मी है सिंगर शान की लव स्टोरी

Fri, 30 Sep 2022 07:21 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 07:21 AM IST
विज्ञापन
singer shaan birthday special: know the filmy love story of shaan and radhika
शान अपनी पत्नी राधिका के साथ - फोटो : insta

सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज से यादगार गाने देने वाले गायक शान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। लव रोमांटिक सॉन्ग में शान का कोई जवाब नहीं है। शान का नाम बॉलीवुड के उन जाने-माने सिंगर में आता है, जिन्हें मेलोडी  सॉन्ग गाने के लिए जाना जाता है। सिंगर शान ने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। वहीं सिंगर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी और पत्नी राधिका की लव स्टोरी से शादी तक पहुंचने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पार जानते हैं इस बारे में।

singer shaan birthday special: know the filmy love story of shaan and radhika
शान पत्नी राधिका के साथ - फोटो : insta

बॉलीवुड को कई रोमांटिक गाने दे चुके शान की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान थोड़े शर्मीले स्वाभाव के रहे हैं और इसलिए उन्हें प्रपोज करने में भी थोड़ा समय लगा, लेकिन दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और सही समय आने पर शान ने फिल्मी अंदाज में राधिका को प्रपोज किया।

singer shaan birthday special: know the filmy love story of shaan and radhika
सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका - फोटो : insta

शान और राधिका एक  दिन बीच पर गए और यहीं पर शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।' राधिका ने भी बिना देर किया प्रपोजल को हां कह दिया, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी थी क्योंकि शान को राधिका का माता-पिता को भी मनाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer shaan birthday special: know the filmy love story of shaan and radhika
Shaan

जब राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे। तो उन्होंने रंग-बिरंगी ड्रेस पहनी हुई थी और शान को इस तरह से देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। इसके बाद उनके पिता ने पूछा था कि क्या तुम किसी कलाबाज से शादी करने जा रही हो? हालांकि शान ने अपनी मुस्कुराहट से राधिका के पिता का दिल जीत लिया और आखिरकार घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी।

विज्ञापन
singer shaan birthday special: know the filmy love story of shaan and radhika
सिंगर शान अपनी फैमिली के साथ - फोटो : insta

माता-पिता के राजी होने के बाद साल 2000 में राधिका और शान शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और वह एक मजबूत कपल हैं। सिंगर शान और राधिका दो बेटों के माता-पिता हैं। बड़े बेटे का नाम सोहम और छोटे का शुभ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed