फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के मशहूर सिंगर बाला भास्कर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, 2 साल की बेटी की हुई मौत

Tue, 25 Sep 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Singer Balabhaskar and his wife critical after car accident daughter passed away
bala bhaskarbala bhaskar

मशहूर सिंगर बाला भास्कर और उनका परिवार आज सुबह 4.30 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये सड़क दुर्घटना तिरुवनन्तपुरम के पास ही पल्ली पुरम नाम की जगह पर हुई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इसमें सिंगर बाला भास्कर की 2 साल की बेटी तेजस्विनी की मौत हो गई।

Singer Balabhaskar and his wife critical after car accident daughter passed away
bala bhaskar

इस भयानक दुर्घटना के बाद में सिंगर बाला भास्कर और उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ ही कार का ड्राइवर अर्जुन भी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई। सूत्रों की मानें तो बाला भास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।

Singer Balabhaskar and his wife critical after car accident daughter passed away
bala bhaskar
हालांकि ड्राइवर बाला भास्कर और लक्ष्मी तीनों की हालत गंभीर बताई गई है और इस समय उनका इलाज चल रहा है। बता दें बाला भास्कर साउथ के जाने मानें सिंगर हैं। इससे पहले साउथ सिनेमा के जाने माने स्टार एक्टर दर्शन, देवराज, देवराज के बेटे प्राजवाल और उनका एक दोस्त भी कार हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Balabhaskar and his wife critical after car accident daughter passed away
darshan
सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार अचानक पंचर हो गई, जिसकी वजह से कार ने संतुलन खो दिया और यह एक्सीडेंट हुआ। वहीं सिंगर बाला भास्कर और उनके परिवार के लिए यह सबसे ज्यादा दु:ख की घड़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed