सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण के घर खुशखबरी आई है। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट थीं और अब श्वेता ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। आदित्य और श्वेता माता-पिता बन गए हैं। श्वेता ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, श्वेता और आदित्य 24 फरवरी को ही माता-पिता बन गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस के साथ साझा नहीं की। हाल ही में, आदित्य ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ये गुडन्यूज फैंस को दी है। इस इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उन्हें एक बेटी ही हो।
2 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य नारायण ने 'बॉम्बे टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ने बताया कि कई लोगों ने मुझे कहा था कि बेटा होगा। लेकिन मैं हमेशा से ही उम्मीद करता आ रहा था कि मेरी एक बेटी हो। बेटियां अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मेरे घर नन्ही परी आई है। माता-पिता बनकर श्वेता और मैं बहुत खुश है।
3 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे आदित्य नारायण ने बताया कि मैं डिलीवरी के समय श्वेता के साथ ही था। तब श्वेता को देखकर मुझे महसूस हुआ कि महिलाएं एक बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कितनी हिम्मत दिखाती हैं। मेरी श्वेता के लिए रिस्पेक्ट और प्यार कई गुना बढ़ गया है। जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो कई चीजों का सामना करती हूं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को कई चीजों का सामना करना होता है।
4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य म्यूजिक परिवार से हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी के लिए गाना गाना अभी से शुरू कर दिया। ये बात सिंगर ने बताई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मैं अभी से ही उसके लिए गाना गाता हूं। म्यूजिक उसके डीएनए में है। मेरी बहन ने उसे एक छोटा म्यूजिक प्लेयर गिफ्ट किया है। इस प्लेयर में नर्सरी राइम और आध्यात्मिक चीजें बजती है। उसकी म्यूजिक जर्नी अभी से शुरू हो गई।
5 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट किया है और फिर दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी कुछ करीबी लोगों के बीच पूरी हुई थी। वहीं अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिससे वह बहुत खुश हैं।