आमतौर पर जहां लड़कियां विलेन को देख डर जाती हैं और नाम से ही कांपने लगती हैं वहीं ये हीरोइन एक विलेन के प्यार में बुरी तरह पागल हो गई थी। ये हीरोइन थीं एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया। सिंपल कपाड़िया की 10 नवंबर को पुण्यतिथि होती है। सिंपल से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं, जब वे हिंदी फिल्मों के खलनायक रंजीत की दीवानी हो गईं थीं। सिंपल कपाड़िया रंजीत की हर अदा पर फिदा थीं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनका अंदाज सिंपल के लिए दुनिया से निराला था, लेकिन यही बात सिंपल कपाड़िया के जीजा यानि राजेश खन्ना को रास नहीं आ रही थी।
2 of 5
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना ने सिंपल की बहन डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और वो अपनी साली यानि सिंपल कपाड़िया को लेकर काफी पजेसिव भी थे। द टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, राजेश खन्ना रंजीत को पसंद नहीं करते थे...शायद रंजीत की विलेन वाली छवि राजेश खन्ना के दिलोदिमाग पर हावी हो गई थी और इसीलिए सिंपल कपाड़िया के साथ रंजीत की नजदीकी उन्हें रास नहीं आ रही थी।
3 of 5
bollywood flashback simple kapadia
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना काफी वक्त तक उस गुबार को अंदर दबाए रहे, लेकिन सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर के चर्चों ने उस गुबार को बाहर आने पर मजबूर कर ही दिया। जानकारों की मानें तो राजेश खन्ना इसकी वजह से सिंपल से खूब नाराज थे और उन्हें डांटा भी था। लेकिन सिंपल कपाड़िया पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
4 of 5
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : file photo
फिल्म 'छैला बाबू' की शूटिंग के दौरान सिंपल कपाड़िया की वजह से राजेश खन्ना और रंजीत के बीच खूब तल्खी देखने को मिली। दोनों के बीच खूब बहस भी हुई और फिर वक्त के साथ सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर के चर्चे खत्म हो गए। वहीं दूसरी तरफ सिंपल कपाड़िया की फिल्में भी कुछ खास नहीं चल रहीं थीं और फिर 1987 में उन्होंने फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
5 of 5
bollywood flashback simple kapadia
- फोटो : file photo
फिल्में छोड़ सिंपल कपाड़िया ने डिजाइनर की कमान संभाल ली और तबू, प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी जैसी हीरोइनों के लिए फिल्मों में कपड़े डिजाइन किए। डिजाइनर के तौर पर सिंपल का करियर चमक गया और फिल्म 'रुदाली' के लिए उन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। लेकिन 2009 में कैंसर के चलते इस हीरोइन की मौत हो गई। आज अगर वो जिंदा होतीं तो फैशन जगत में राज कर रही होतीं।