{"_id":"5d6e54f08ebc3e0149508259","slug":"siddharth-chopra-spotted-with-neelam-upadhyaya-at-ambani-ganesh-chaturthi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के भाई के साथ दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? अंबानी की पार्टी में सामने आकर चौंकाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के भाई के साथ दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? अंबानी की पार्टी में सामने आकर चौंकाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का रोका इसी साल इशिता कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल में दोनों की शादी होने वाली थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन फिर किसी वजह से इनकी सगाई टूट गई। अब सगाई टूटने के 5 महीने बाद सिद्धार्थ चोपड़ा को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि तेलुगू एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय हैं। नीलम और सिद्धार्थ सोमवार को मुंकेश अंबानी के घर गणपति पूजा में साथ पहुंचे थे। जहां से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। इतना ही नहीं इस खास मौके पर दोनों ने सेम कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। सिद्धार्थ ने डार्क ब्लू और क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं नीलम ने भी डार्क ब्लू कलर की गाउन पहन रखी थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
3 of 5
नीलम उपाध्याय
- फोटो : social media
सगाई टूटने के कुछ महीने बाद ही तेलुगू एक्ट्रेस के साथ नजर आना उन्हें फिर से सुर्खियों में ला सकता है। बता दें नीलम अभी 25 साल की हैं। नीलम गुजरात से हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तेलुगू फिल्म "मि.7" से की थी। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। नीलम ने 3, 4 ही फिल्में की हैं।
बता दें उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका की होने वाली भाभी की सर्जरी होनी है। सर्जरी शादी से पहले ही होनी है। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना मुश्किल है। इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई टूटने की खबर को मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है। उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था लेकिन शादी नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।