नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म में काम करना युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को अब भी सपने जैसा लगता है। सिद्धांत इस समय दीपिका के साथ शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही अघोषित शीर्षक वाली एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है और फिल्म में सिद्धांत दीपिका के साथ काम कर रहे हैं।
दीपिका के साथ काम करके 'एमसी शेर' को आ रही है सपनों सी फीलिंग, बोले- लाजवाब है अनुभव
सिद्धांत के हिसाब से वह इस समय हर तरह से अपने सपनों को जी रहे हैं। सिद्धांत ने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर का किरदार निभा कर तारीफें अर्जित की हैं। वहीं से लोग इन को पहचानने लगे और इसी वजह से इन्हें शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम करने का मौका मिला।
इस फिल्म में दीपिका के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए सिद्धांत ने कहा है कि दीपिका जिस तरह फिल्म में अभिनय के जरिए खुद को पेश करती हैं, उनका वह काम काबिले तारीफ है। यही कारण है कि उनका किरदार हमेशा कुछ अलग दिखता है। सिद्धांत और दीपिका के अलावा शकुन बत्रा की इस फिल्मों में अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में काम करके सिद्धांत को ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह हर तरह से अपने सपनों को भी जी रहे हों।
किसी कलाकार के लिए दीपिका के साथ काम करना एक सपना पूरे होने जैसा ही है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों से एक पैन इंडिया स्टार बनने की कोशिश में हैं। इस वजह से ही उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए दीपिका के साथ काम करने का फैसला लिया है। प्रभास जानते हैं कि दीपिका की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह शाख है जिसके जरिए प्रभास अपने आपको उत्तर भारत में भी दूसरे बड़े हिंदी फिल्मों के कलाकारों की तरह मशहूर कर सकते हैं।
फिलहाल, दीपिका ने शकुन बत्रा की फिल्म से थोड़ा ब्रेक लेकर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए सोमवार से शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उधर, सिद्धांत चतुर्वेदी भी शकुन बत्रा की फिल्म से काम खत्म करके ईशान खट्टर और कटरीना कैफ के साथ 'फोन भूत' में जुट जाएंगे।
पढ़ें: यौन शोषण पर सेलिना जेटली का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं, परिचितों के बच्चों के साथ होता है अलग व्यवहार