सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीते लंबे समय से रिश्ते में होने की अफवाहें हैं। लेकिन, न तो कभी सिद्धांत और न ही कभी नव्या ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। हालांकि, दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया। वहीं, इनके कथित रिश्ते की फुसफुसाहट तब शुरू हुई जब दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणियों का आदान-प्रदान करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब इस कथित जोड़ी के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
Siddhant Navya Breakup: सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली की राहें हुईं जुदा? प्रशसंकों को लगा झटका
एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दोनों अब अलग हो गए हैं और ब्रेकअप पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण था। साथ ही दो परिपक्व वयस्कों की तरह, दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने रहेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, ब्रेकअप की अफवाह ने उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है कि वास्तव में उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ कि उन्हें ब्रेकअप का निर्णय लेना पड़ा।
हालांकि, न तो सिद्धांत और न ही नव्या ने सार्वजनिक रूप से ब्रेकअप की पुष्टि की है, लेकिन उनकी हालिया सोशल मीडिया गतिविधि से उनके बीच दूरी का पता चलता है। उनके ब्रेकअप की खबर ने प्रशंसकों को निराश कर दिया है, लेकिन वे इस जोड़े को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: विनर के लिए रणवीर शौरी के नाम पर लग रही मुहर? इन सितारों ने किया सपोर्ट
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं और किसी को डेट कर रहे हैं। वह लड़की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है लेकिन कोई अभिनेत्री नहीं है। सिद्धांत की पुरानी बातों का इशारा भी नव्या की तरफ जा रहा था। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं। ऐसे में सामने आई दोनों के ब्रेकअप की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है।
Jaya Bachchan: 'मैं जया अमिताभ बच्चन बोल रही हूं...' सुनते ही खिलखिला कर हंसे राज्यसभा के सभापति, वीडियो वायरल
काम के मोर्चे पर, सिद्धांत चतुर्वेदी अब बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धड़क 2' में दिखाई देंगे। उनके अलावा, फिल्म में खूबसूरत अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी होंगी। फिल्म का निर्देशन जहां शाजिया इकबाल कर रही हैं। वहीं इसका निर्माण करण जौहर, उमेश केआर बंसल, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता, मीनू अरोरा और सोमेन मिश्रा कर रहे हैं।