अनु मालिक के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो सिंगर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सोना महापात्रा के बाद अब सिंगर श्वेता पंडित ने उनपर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थीं तो अनु मलिक ने उनका शोषण किया था।
श्वेता पंडित ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि अनु मलिक ने मेरी आवाज परखने के लिए कुछ लाइन गाने को कहा और मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ ये गाना दूंगा । लेकिन पहले मुझे एक किस दो। फिर वो मुस्कुराया।'
'मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।' श्वेता ने लिखा कि अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे।
क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही। उन्हें यकीन है कि अनु मलिक ने कई और लोगों के साथ ऐसा किया होगा । श्वेता के इस गंभीर आरोप के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं ।
हर कोई सोनी टीवी से सवाल कर रहा है कि आखिर इतने गंभीर आरोप के बावजूद अनु मलिक 'इंडियन आइडल 10' के जज कैसे बने हुए हैं। सोनी टीवी ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी बना रखी है और उनका सिर्फ इतना कहना है कि इस पूरे मामले पर उनकी नजर है।