अंग्रेजी की एक कहावत है, 'ऑडियंस इज द किंग' यानी का असल राजा तो दर्शक ही होते हैं। सिनेमा जगत में दर्शकों ने जिसे सराखों पर बैठाया वह सुपरस्टार बन जाता है और जिसे नकारा वह सिनेमा के गलियारों में विलुप्त हो जाता है। आयुष्मान खुराना भी इस बात से वाकिफ रखते हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन द्वारा भेजा गया प्रशंसा का संदेश साझा किया। इस पोस्ट में फैन ने आयुष्मान की दिल खोल कर तारीफ की है और उन्हें फिल्मी दुनिया की परंपराओं को तोड़ने वाला अभिनेता करार दिया।
2 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
आयुष्मान द्वारा साझा किए इस नोट में लिखा है, 'श्री खुराना, आपको इस इंडस्ट्री में सफलता के कदम चूमते हुए देखकर काफी खुशी होती है। 'पानी दा' (फिल्म 'विक्की डोनर' एक गाना) से लेकर 'बाला' तक की आपकी तरक्की बेहतरीन रही है। आप देश में कहानी कहने की प्रथा को एक बार फिर वापस ले आए हैं। आज ऋषिकेश मुखर्जी आपकी फिल्मों को देखकर मुस्कराते होंगे।'

3 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
फैन ने अपने पत्र में आगे लिखा, 'भले ही आपकी फिल्मों की दुनिया उनकी दुनिया से बहुत ही अलग क्यों ना हो। मैं आपकी काबिलियत या फिर प्रभाव के बारे में बात नहीं करूंगा लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप लगातार तरक्की करते रहिए। आप अपने आपको यूंही ढूंढते रहिए और इस दुनिया को ब्रेक करते रहें। आपका बड़ा प्रशंसक, अमेया।' यह फैन आयुष्मान खुराना ने इस संदेश के जवाब में शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'हम इसी के लिए जीते हैं।'
4 of 4
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना लगातार आधे दर्जन से अधिक हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जितेंद्र कुमार उनका साथ निभा रहे हैं। वहीं नीना गुप्ता, गजराज राव जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया है जिसे दर्शकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
पढ़ें: इस अभिनेत्री को एक साल में तीन बार मिला BIGG BOSS का ऑफर, जानें क्यों हर बार किया इनकार