बीते दिन मनोरंजन जगत से एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई। अभिनेता श्रेयस तलपड़े को बेचैनी की शिकायत के बाद गुरुवार को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर पता चला कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। खबर के वायरल होने के बाद से ही फैंस, श्रेयस का स्वास्थ्य अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। कुछ वक्त पहले अभिनेता की पत्नी दीप्ति ने उनके स्वास्थ्य को लेकर खुश करने वाली जानकारी दी। वहीं, अब श्रेयस के करीबी दोस्त और 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल ने उनका स्वास्थ्य अपडेट साझा किया है।
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
बॉबी देओल ने बताया कि श्रेयस का दिल 10 मिनट के लिए बंद हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पुनर्जीवित कर दिया, और उन्होंने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। अभिनेता ने अपने बयान में कहा, 'मैंने अभी उनकी पत्नी से बात की। वह वास्तव में परेशान थीं। जाहिर तौर पर उनका दिल लगभग दस मिनट के लिए बंद हो गया था। अब उन्होंने उन्हें पुनर्जीवित कर दिया है और एंजियोप्लास्टी की है। इसलिए बस प्रार्थना करें कि वह ठीक हो जाएं।'
3 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वक्त पहले अभिनेता की पत्नी दीप्ती ने श्रेयस के स्वास्थ्य पर आभार व्यक्त करने और अपडेट साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'मैं हाल ही में मेरे पति की तबीयत खराब होने के बाद भारी चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।'
Kanhaiya Lal Birthday: 'मदर इंडिया' के बाद बाबूजी पर बरसाए गए थे पत्थर, बेटी ने साझा किए एक्टर से जुड़े किस्से
4 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
दीप्ती ने आगे जोड़ा, 'इस दौरान मेडिकल टीम की असाधारण देखभाल और समय पर प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रही है, और हम उनकी विशेषज्ञता के लिए आभारी हैं। हम अपनी गोपनीयता के लिए सम्मान का अनुरोध करते हैं क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। आपका अटूट समर्थन हम दोनों के लिए ताकत का एक जबरदस्त स्रोत रहा है।'
Raveena Tandon: रवीना की सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का टीजर जारी, गुरूर और दंभ से भरी नजर आईं अभिनेत्री
5 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे थे और बिल्कुल ठीक थे। वह सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे, लेकिन जब वह घर वापस गए तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वह गिर पड़े। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एंजियोप्लास्टी सफल रही है। हम श्रेयस के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
Vir Das: अपोलो थिएटर मंच पर प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बने वीर दास, एमी जीतने के बाद मिली उपलब्धि