सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग एंगल में रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारे रिया का समर्थन करते दिखे और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। रिया की करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर अभिनेत्री को रिहा करने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी खूब किया गया, ऐसे में शिबानी ने अपना वो ट्वीट डिलीट कर दिया है।
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में किए गए ट्वीट को इस अभिनेत्री ने किया डिलीट, सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने किया था ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिबानी के साथ उनकी बहन और टीवी प्रजेंटेर अनुषा दांडेकर ने भी रिया का समर्थन किया। दोनों ने 'हैशटैग रिलीज रिया' के साथ अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की। सोशल मीडिया पर सुशांत के समर्थकों ने दोनों बहनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि इंस्टाग्राम पर उनका ये पोस्ट अभी भी है।

शिबानी और अनुषा के पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम, मोनिका डोगरा ने भी रिया के समर्थन में 'हैशटैग रिया रिलीज' साझा किया। हालांकि साकिब सलीम को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।
शिबानी दांडेकर और अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर भिड़े
शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा था- 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत, रिया से प्यार करते थे..."
अंकिता ने शिबानी को दिया था जवाब
अंकिता ने लिखा, 'मैं पिछले 17 सालों से टेलीविजन और बॉलीवुड में अभिनेत्री हूं। अब, जब मैं अपने दिवंगत दोस्त (सुशांत सिंह राजपूत) के लिए न्याय का समर्थन करने की कोशिश कर रही हूं, तो किसी ने कहा कि मैं न्याय इसलिए मांग रही हूं क्योंकि मुझे दो सेकेंड की सस्ती लोकप्रियता चाहिए।'