पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।
शर्लिन ने राज कुद्रा पर लगाए हैरान करने वाले आरोप
पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। इससे पहले शर्लिन ने कहा था कि उन्हें एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, शर्लिन चोपड़ा एप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बात की है।
2 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने बताया है कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने बताया, राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।
3 of 7
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शर्लिन ने आगे बताया, वह किसी शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती, ये बात उन्होंने राज को बताई थी। जिस पर राज ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उसका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहते हैं।
4 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे, वह इसका विरोध कर रही थीं। उन्होंने राज से रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थी लेकिन जब वह नहीं माने तो वह उन्हें धक्का देने में कामयाब रहीं और वॉशरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया।
5 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Instagram
दरअसल, शर्लिन का राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 लाख रुपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।