बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर की इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डकैत के किरदार में रणबीर कपूर बेहतरीन लग रहे हैं, तो दरोगा बने संजय दत्त भी हर बार की तरह अपने नेगेटिव रोल में छा गए हैं।
Shamshera vs KGF 2: क्या रॉकी भाई की गद्दी छीन लेंगे रणबीर कपूर, ‘शमशेरा’ से खत्म होगा ‘केजीएफ 2’ का क्रेज?
2 of 4
फिल्म ‘शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर से होती है, जो डकैत शमशेरा के किरदार में एकदम जच रहे हैं। ये कहानी शमशेरा की है, जिसका मानना है कि गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती और आजादी कोई देता नहीं, आजादी छीननी पड़ती है। ऐसे में वह अपने पिता की तरह डकैत बनता है और सभी के अंदर खौफ पैदा कर देता है। वहीं, दरोगा के किरदार में दिखे संयज दत्त से उसका सामना होता है, जो अंग्रेजी हुकूमत का साथ देता है।
3 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में रणबीर के अभिनय के साथ ही उनका लुक भी कमाल का है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरोगा शुद्ध सिंह के नेगेटिव किरदार में संजय दत्त ने जान डाल दी है। इसके अलावा वाणी कपूर भी नाचने वाली के किरदार में बेहतरीन लग रही हैं। वाणी ने अपने किरदार पर काफी मेहनत भी की है। उन्होंने कथक और डायलॉग सही से बोलने के लिए अवध ट्रेनर से ट्रेनिंग ली है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी बढ़िया लग रहा है।
4 of 4
शमशेरा ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ 2' के 'रॉकी भाई' और 'आरआरआर' को भी टक्कर दे सकती है। अब इसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। बता दें कि यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे।