रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणबीर के डाकू वाले लुक, वाणी कपूर के अलावा जिस शख्स ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है वो हैं संजय दत्त। माथे पर त्रिपुंड तिलक, हाथ में चाबुक लिए खतरनाक लुक में संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल में खतरनाक दारोगा शुद्ध सिंह के रूप में हैं। संजय दत्त के शमशेरा वाले लुक का गुरुवार को एक पोस्टर भी जारी किया गया है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद जितनी सराहना रणबीर कपूर को मिल रही है उतनी ही तारीफें संजय दत्त भी बटोर रहे हैं। इसमें अभिनेता का बदला हुआ लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शमशेरा से पहले भी संजय दत्त कई फिल्मों में विलेन का खतरनाक किरदार निभा चुके हैं और वो फिल्में हिट भी हुई हैं। आज हम आपको उनके बारे में ही बताने जा रहे हैं।
Shamshera: 'शुद्ध सिंह' से पहले भी खतरनाक लुक में नजर आ चुके हैं संजय दत्त, हिट रही हैं ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन