फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamshera Director Karan Malhotra said sanjay dutt did not reveal cancer battle during shoot

Shamshera: संजय दत्त को ‘शमशेरा’ के निर्देशक ने बताया 'सुपरमैन', बोले- शूटिंग के दौरान नहीं था कैंसर का पता

Thu, 21 Jul 2022 12:15 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Jul 2022 12:15 AM IST
सार

शमशेरा के निर्देशक ने संजय दत्त के साथ शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर संजय के कैंसर होने की जानकारी किसी को नहीं थी।

विज्ञापन
Shamshera Director Karan Malhotra said sanjay dutt did not reveal cancer battle during shoot
संजय दत्त, करण मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय दत्त इन दिनों 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिक में हैं। फिल्म से जुड़ी पूरी कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। वहीं, हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने संजय दत्त से साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। संजय दत्त कैंसर से जंग लड़ने के दौरान भी फिल्म की शूटिंग किया करते थे, जिसने करण मल्होत्रा की नजरों में उनका सम्मान और बढ़ा दिया है।  

विज्ञापन

सेट पर सभी के लिए थे प्रेरणा
करण मल्होत्रा ने बताया कि संजय दत्त ने किसी को कैंसर के बारे में बताए बिना चुपचाप बीमारी का सामना किया। करण ने कहा, 'संजय सर को कैंसर होने की खबर हम सभी के लिए एक बहुत बड़े सदमे की तरह थी। हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह आराम से बात कर रहे थे और काम भी करते थे कि जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। मुझे लगता है कि अपने इसी जज्बे की वजह से उन्होंने इस पर विजय प्राप्त की है और वह आज भी है। वह सेट पर हर किसी के लिए एक प्रेरणा थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्त को कहा 'सुपरमैन'
उन्होंने आगे कहा, 'अपने जीवन के इतने साल इस इंडस्ट्री को देने के बाद, संजय सर का व्यवहार हम सभी को दिखाता है कि सेट पर खुद को कैसे संचालित किया जाता है। वह शमशेरा की शूटिंग ऐसे करते थे कि कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने कभी ये नहीं बताया कि पर्सनली उन पर क्या बीत रही है। उन्होंने सेट के मूड को हमेशा ही लाइट रखा। मेरे लिए संजय सर सुपरमैन हैं और उनके जैसा कोई नहीं है। वह यह सिखाते हैं कि जिंदगी में बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना हम चेहरे पर एक मुस्कान के साथ कर सकते हैं। मैं शमशेरा के प्रति उनके समर्थन के लिए ऋणी हूं। वह मेरे लिए एक मेंटर हैं।'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि संजय दत्त को अगस्त 2020 में स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर होने का पता चला था। कुछ महीनों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद उन्होंने घोषणा की कि वह कैंसर मुक्त हैं। अब वह फिर से बड़े पर्दे पर वापस लौट चुके हैं। वहीं, अब उनकी फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed