बीते दिन दुनिया के कई हिस्सों में मदर्स डे मनाया गया है। इस खास दिन को सभी ने अपनी मां को समर्पित किया है। इस दिन तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान नाराज दिखीं।
2 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने वैसे तो अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन फिर भी वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना ने मदर्स डे पर अपनी मां को शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस दौरान वो अपनी मां से नाराज नजर आईं। इसकी वजह भी बेहद खास है।
3 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana
- फोटो : instagram
दरअसल सुहाना खान की नाराजगी इसलिए है क्योंकि वो अपनी मां की तरह नहीं दिखाई देती हैं। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी में उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी 'मदर्स डे' लेकिन सच बताऊं तो मैं नाराज हूं, क्योंकि मैं आपकी तरह नहीं दिखती।'

4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Social Media
सुहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की ही तरह है। सोशल मीडिया पर उनके कई फेक प्रोफाइल्स भी बने हुए हैं। जिन पर उनकी कई तस्वीरें उनके फैंस साझा करते रहते हैं। अब फैंस को इंतजार है तो सिर्फ सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का।
5 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुहाना खान की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं हालांकि इस बारे में शाहरुख या उनके परिवार की तरफ से अभी कुछ भी बात नहीं की गई है।