बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।उन्हें यह सम्मान फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में महारावल रतन सिंह का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए मिलेगा। भले ही उन्हें इस फिल्म के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, मगर एक्टर को अभी तक 'पद्मावत' में उनके कैरेक्टर को लेकर टीस उठती है।
जिस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को इतना बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है, उसी फिल्म में उनकी एक्टिंग की आलोचना हुई थी। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने तक ने कहा कि सीनियर होने के बावजूद शाहिद कपूर रणवीर सिंह के आगे टिक नहीं पाए। इसे लेकर शाहिद कपूर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।
3 of 5
कानपुर के कई थियेटर में फिल्म पद्मवत जारी
'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, 'खुश हूं कि मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा जिस पर लेखकों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।' जब उनसे पूछा गया कि उनके ऐसा कहने का मतलब क्या है तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके डिटेल में नहीं जाना चाहता। मगर इतना जरूर कहूंगा कि मेरे किरदार को फिल्म के तीनों किरदारों में सबसे कम पहचान मिली।'
शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने महारावल रतन सिंह का किरदार अच्छे से नहीं निभाया। उन्होंने कहा,'मैंने वही किया जैसा मुझे करने को कहा गया था। अब जब अवॉर्ड मिल रहा है तो मैं बहुत खुश हूं।' शाहिद ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर वह टॉमी सिंह (उड़ता पंजाब) के किरदार में खुद को साबित कर चुके हैं।
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर व्यस्त हैं। इसमें वह यामी गौतम और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। शूटिंग का पहला शेड्यूल उत्तराखंड में पूरा कर लिया गया है।