फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कभी प्यार किया है तो जरूर देखें इस बागी प्रेमी 'कबीर सिंह' को', शाहिद ने इंटरव्यू में खोले कई राज

Fri, 21 Jun 2019 11:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor talk about film kabir singh and his character
shahid kapoor - फोटो : social media
पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' के हीरो शाहिद कपूर चाहते तो इस फिल्म के बाद दोनों हाथों से फिल्में बटोर सकते थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक फिल्म साइन की कबीर सिंह। इसके बाद भी उनके पास कोई दूसरी फिल्म नहीं है। साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक के बारे में शाहिद कपूर ने दिए कुछ झटपट सवालों के चटपट जवाब।
Trending Videos
shahid kapoor talk about film kabir singh and his character
Shahid Kapoor - फोटो : social media
अर्जुन रेड्डी एक बहुत ही कठिन किरदार माना जाता रहा है, कैसे खुद को तैयार किया आपने इस किरदार के हिंदी संस्करण के लिए?

मैं निर्देशक पर भरोसा करने वाला कलाकार हूं। चाहे वह विशाल भारद्वाज हों या फिर संदीप वांगा, मैं निर्देशक के विजन के हिसाब से खुद को ढालता हूं। कबीर सिंह के बनने से पहले मेरे दिमाग में इसे लेकर कोई दुविधा नहीं रही। यह एक टूटकर प्यार करने वाला शख्स है जो दिल टूटने पर खुद को तबाह करने में जुटा हुआ है। एक कलाकार को अपने करियर में हमेशा ऐसे किरदार चाहिए होते हैं, जिसमें वह खुद को तराश सके और कुछ नया तलाश सके।
shahid kapoor talk about film kabir singh and his character
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
आपने विशाल भारद्वाज का नाम लिया, कितना योगदान मानते हैं आप उनका अपने करियर में?

आप विशाल के साथ मेरी फिल्में कमीने और हैदर देख चुके हैं, आप भी ये मानते होंगे कि इन फिल्मों में मैंने जो किया वह पहले किसी निर्देशक ने मुझसे नहीं कराया। यही नहीं अभिषेक चौबे की फिल्म उड़ता पंजाब भी मेरे लिए चुनौती रही। मुझे शुरू से चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है। एक कलाकार के लिए किरदार की चुनौती ही उसे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor talk about film kabir singh and his character
shahid kapoor
अब तक के 16 साल के करियर में आपके प्रशंसकों ने आपको तमाम अलग-अलग रूपों में देखा है, एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने में आपको दिक्कत तो होती होगी?

मेरे अभिनय करने का पैटर्न मेरा अपना ईजाद किया हुआ है। मैं किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गया तो मुझे नहीं पता कि दूसरे लोग यह सब कैसे करते हैं। मैं कैमरे के सामने एक कलाकार होता हूं और कैमरा बंद होते ही साधारण इंसान। उड़ता पंजाब के समय जरूर मुझे उस किरदार को सेट पर ही छोड़ देने में परेशानी महसूस होती थी। पर अब मैं घर आता हूं तो एक पिता और एक पति की तरह ही लौटता हूं। किरदार अपना मैं वहीं सेट पर छोड़ देता हूं।
विज्ञापन
shahid kapoor talk about film kabir singh and his character
shahid kapoor
कबीर सिंह एक बागी प्रेमी है। यह आपकी दूसरी फिल्मों के किरदारों से कितना अलहदा है?

इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। लेकिन, मैं यह जरूर कह सकता हूं कि कबीर सिंह जैसे किसी किरदार की झलक दर्शकों ने आज तक मेरी किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखी होगी। इसकी पहली वजह तो यह है कि मैं उन्हीं निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करता हूं जो मेरे लिए कुछ नया लेकर आते हैं। मेरी कोई इमेज नहीं है और मैं इमेज में बंधकर काम करने वाला अभिनेता भी नहीं हूं तो कबीर सिंह की झलक पहले आपने मेरी किसी फिल्म में न देखी होगी और न ही किसी दूसरी फिल्म में आगे दिखेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed