अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के घर शहनाई बजने वाली है? जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में तो कुछ यही बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अक्सर अपने अभिनय और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री करिश्मा शर्मा इन दिनों नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों बीते एक वर्ष से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन, हाल ही में बातों ही बातों में एक्ट्रेस ने यह इशारा जरूर कर दिया है कि विवान का उनकी जिंदगी में एक अलग ओहदा है।
Naseeruddin Shah: नसीरूद्दीन शाह के घर की बहू बनेंगी करिश्मा शर्मा? विवान को कर रहीं डेट
बता दें कि नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बेटे विवान शाह ने फिल्म '7 खून माफ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में उन्होंने अपने अभिनय से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। विवान खबरों से दूर ही रहते हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी बेहद प्राइवेट रखते हैं। यही वजह है कि अब तक अपने और करिश्मा के अफेयर पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है। हाल ही में जब उनसे इस रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की गई तो भी उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बता दें कि करिश्मा शर्मा भी मीडिया के सामने पहली बार अपने और विवान के रिश्ते पर बात करती नजर आई हैं। एक हालिया बातचीत के दौरान वह इस बारे में खुलकर बोलीं। हाल ही में करिश्मा से जब विवान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, 'पिछले साल, जब मेरे पिता का निधन हुआ तो विवान और उनके परिवार ने मुझे खूब सपोर्ट किया। उनका परिवार बिल्कुल मेरे परिवार की तरह है। मेरी जिंदगी में विवान की खास अहमियत है। वह एक अच्छे दोस्त की तरह हैं। वह मेरी जिंदगी में एक आशीर्वाद की तरह हैं। मेरी मां को भी वह बेहद पसंद हैं।'
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट
जब से करिश्मा ने अपने और विवान के अफेयर का जिक्र किया है, तब से फैंस की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई है कि विवान आखिर इस पर कब चुप्पी तोड़ेंगे? करिश्मा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स', 'प्यार का पंचनामा 2' 'उजड़ा चमन' जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने टीवी शो 'ये हैं मोहेब्बते' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा वह गजेंद्र वर्मा के गाने 'इसमें तेरा घाटा' जैसे कई गानों की एल्बम का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Urfi Javed: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल