{"_id":"64f5cd59fc11ade05302b8d4","slug":"shah-rukh-khan-starrer-jawan-telugu-dubbed-record-advance-booking-80-seats-are-booked-2023-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: साउथ में भी जबर्दस्त ओपनिंग को 'जवान' तैयार, एडवांस बुकिंग में तेलुगु डब वर्जन का छह बजे का शो 80% फुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: साउथ में भी जबर्दस्त ओपनिंग को 'जवान' तैयार, एडवांस बुकिंग में तेलुगु डब वर्जन का छह बजे का शो 80% फुल
शाहरुख खान 'जवान' के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, और प्रशंसकों ने अपनी सीटें सुरक्षित करने में जरा भी कोताही नहीं बरती। अग्रिम बुकिंग में यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है।
हिंदी के साथ साउथ में फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय बात यह है कि इस फिल्म का तेलुगु-डब संस्करण, जो सात सितंबर को सुबह 6 बजे के शो के लिए तिरुपति के एनवीआर जयस्याम में निर्धारित है वह पहले से ही 80% भरा हुआ है। अपने आप में यह एक मील का पत्थर है, क्योंकि इससे पहले किसी हिंदी फिल्म को दक्षिण भारतीय बाजार में इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' ने अपनी रिलीज डेट से पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह फिल्म इस शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान दो अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, एजाज खान और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे टिकट खिड़की पर 80 करोड़ के आसपास की ओपनिंग मिल सकती है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इससे पहले वह कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।