सुपरस्टार शहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं। आर्यन की लाखों लड़कियां फैन हैं। इसका एक उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब आर्यन को लंदन एयरपोर्ट पर उनकी फीमेल फैंस ने घेर लिया।
दरअसल, एयरपोर्ट पर आर्यन खान के पहुंचने की अनाउंसमेंट हुई। ये घोषणा सुनकर एयरपोर्ट पर मौजूद लड़कियां आर्यन से मिलने के लिए उत्सुक हो गईं। आर्यन को देखते ही लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी खिंचवाने के लिए कहने लगीं।
आर्यन के आस-पास इतनी लड़कियां थीं कि वो आपना सामान तक नहीं उठा पा रहे थे। यहां ध्यान देने वाली बात यह थी कि आर्यन ने सभी लड़कियों के साथ एक-एक करके फोटो खिंचवाई। आर्यन का ऐसा बिहेवियर बिल्कुल अपने पापा शाहरुख की तरह था।
शाहरुख भी अपने फैंस के साथ बड़ी ही विनम्रता से पेश आते हैं। बता दें कि 8 जनवरी को शाहरुख खान ने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। दोनों ही अपने पैरेंट्स के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई आए थे। ये तस्वीर तब की है जब शाहरुख अपने बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे।
मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान से जब आर्यन के बॉलीवुड में एंट्री के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा था, 'वो फिल्म बनाने का हुनर सीख रहा है। जो मैं 25 साल से सीखने की कोशिश कर रहा हूं। गौरी और मैं कभी-कभी साथ बैठकर एक-दूसरे से पूछते हैं कि ये बड़े-बड़े लोग कौन हैं जो हमारे साथ रहते हैं।'