कटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। हाल ही में वो कुछ ऐसा करने वाली हैं जिसे सुनने के बाद उनके पहाड़ी फैंस को यकीनन बेहद खुशी होगी।
दरअसल कटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक डांस नंबर को हिट बनाने के लिए शूटिंग से पहले 5 घंटे तक डांस मास्टर प्रभुदेवा के साथ पहाड़ी डांस की प्रैक्टिस करेंगी। यह गाना उत्तर भारतीय लोकसंगीत से प्रेरित है।
खास बात यह है कि इस गाने के लिए प्रभुदेवा ने पहाड़ी स्टाइल के साथ जिमनास्टिक्स स्टेप को मिलाया है। कटरीना अपने इस गाने को हिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस गाने में कटरीना के साथ आमिर खान भी नजर आएंगे।
खास बात यह है कि कटरीना ने इस गाने के लिए अपनी डाइट में भी कई बदलाव किए हैं। वो कॉडियो एक्सरसाइज के साथ हाई प्रोटीन डाइट ले रही हैं।