बॉलीवुड सितारों के बच्चे खूब लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहते हैं। फैंस भी उनके प्रति बेहद उत्सुक होते हैं। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर कई बार खबरें सामने आती हैं लेकिन हाल ही में डेविड लेटरमैन के शो में उन्होंने खुलासा कि आर्यन की रुचि एक्टिंग में नहीं है। शाहरुख ने कहा- 'मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है और मुझे नहीं लगता कि वो एक्टिंग कर सकता है। उसके पास वो एक्स फैक्टर नहीं है जो एक्टिंग के लिए जरूरी है लेकिन वो अच्छा लेखक है।' आर्यन के अलावा ऐसे कई स्टार किड्स हैं जिनकी रुचि एक्टिंग में नहीं है।
2 of 5
tiger and krishna shroff
- फोटो : file photo
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं लेकिन जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ कैमरे के पीछे ही रहती हैं। कृष्णा को कई बार जैकी श्रॉफ और टाइगर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। कृष्णा की रुचि एक्ट्रेस बनने में बिल्कुल नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उनमें से नहीं हैं जो कैमरे का सामना करने में दिलचस्पी रखते हैं।
3 of 5
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त ने साल 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। संजय और रिचा की बेटी त्रिशाला हैं जो मां की मौत के बाद न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। संजय दत्त कई बार बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि त्रिशाला फिल्मों में नहीं आना चाहतीं।
4 of 5
aditya pancholi with family
- फोटो : social media
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन उनकी बेटी सना के बारे में कम ही लोगों को पता है। 28 साल की सना को कई फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं लेकिन वो एक्टिंग नहीं करना चाहतीं। साल 2007 में उन्हें फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' ऑफर की गई थी। सना के फिल्म ठुकराने के बाद यह फिल्म कंगना रनौत के पास चली गई।
5 of 5
Navya Naveli
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा अभी से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा था कि बॉलीवुड में करियर बनाने का उनका मन नहीं है वो विज्ञापन की दुनिया में काम करना चाहती हैं।