अभिनेता शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार करने में लगे हैं। बीते दिन शाहरुख अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दुबई में एक इवेंट में शामिल हुए। हाल ही में, फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में चलाया गया, जिसके बाद फिल्म के प्रचार के एक हिस्से के रूप में एक विशेष ड्रोन शो आयोजित किया गया।
Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान
शाहरुख की मौजूदगी में इस पल को देखने के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। शो के दौरान, कई ड्रोन आसमान में रोशनी बिखेरते नजर आए। ड्रोन से आसमान में शाहरुख का सिग्नेचर पोज भी बनाया गया। शाहरुख खान के नाम से लेकर 'डंकी' शीर्षक और अभिनेता के सिग्नेचर ओपन आर्म पोज जैसे विभिन्न पैटर्न ड्रोन द्वारा आकाश में बनाए गए थे।
दुबई में 'डंकी' के प्रमोशनल इवेंट में शाहरुख ने काली टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम के साथ लाल जैकेट और काला चश्मा पहना था। दुबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख काफी कूल अंदाज में नजर आए। फैंस भी शाहरुख को देख काफी उत्साहित नजर आए थे। हालांकि, इस इवेंट में ड्रोन से बनाए गए पैटर्न ने सारी लाइमलाइट लूट ली।
Burj Khalifa has been DUNKI-fied and how! 🔥 Book your tickets to experience this film of a lifetime NOW! ❤️🔥@iamsrk @RajkumarHirani @RedChilliesEnt @RHFilmsOfficial#Dunki #DunkiAdvanceBookings #DunkiAgainstAllOdds #2DaysToDunkiStorm #DunkiTakesOverDubai #ShahRukhKhan #SRK… pic.twitter.com/bpDDTS2FMM
सोशल मीडिया पर दुबई इवेंट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब लोगों को समझ में आ गया होगा कि लोग शाहरुख को किंग खान क्यों कहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाहरुख के लिए यह ड्रोन शो भी कमतर नजर आ रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'डंकी भी जल्द ही ब्लॉकबस्टर होने वाली है।'
Salaar: रात एक बजे और सवेरे चार बजे से चलेंगे 'सालार' के शो, तेलंगाना सरकार ने दी इजाजत
पठान' और 'जवान' की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है।