{"_id":"5d7b0a478ebc3e93d228fa22","slug":"shah-rukh-khan-done-ganesh-pooja-and-visarjan-he-share-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणपति की मूर्ति के आगे हाथ जोड़े दिखे अबराम, शाहरुख बोले-'पूजा हो गई, विसर्जन भी हो गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणपति की मूर्ति के आगे हाथ जोड़े दिखे अबराम, शाहरुख बोले-'पूजा हो गई, विसर्जन भी हो गया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिन तक चला । बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी । इसमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल है । शाहरुख ने अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया । शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणपति की तस्वीरें शेयर की हैं ।
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
इन तस्वीरों में गणपति की मूर्ति के अलावा अबराम खान पूजा करते हुए नजर आए । तस्वीरों के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'पूजा हो गई, विसर्जन भी हो गया । गणपति बप्पा मोरया । दुनिया के सभी घर और परिवारों में खुशियां बनी रहें।' बता दें कि शाहरुख हर साल अपने घर पर गणपति की स्थापना करते हैं ।
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
शाहरुख के अलावा करीना कपूर की बुआ रीमा जैन ने भी उत्सव के आखिरी दिन गणेश विसर्जन किया । इस दौरान रीमा जैन का पूरा परिवार साथ दिखा । बीते दिनों करीना- करिश्मा की तैमूर संग तस्वीर वायरल हुई थी । करीना और करिश्मा बच्चों के साथ अपनी बुआ के घर पर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं ।
एक वीडियो में तैमूर गणपति बप्पा मोरया बोलते भी नजर आए थे । गुरुवार को रीमा जैन ने पूरे परिवार के साथ गणपति का विसर्जन किया । विसर्जन में रीमा जैन के भाई राजीव कपूर भी दिखे । रीमा जैन के दोनों बेटे आदर जैन और अरमान जैन इस मौके पर ढोल बजाकर झूमते नजर आए ।
विज्ञापन
5 of 5
कपूर परिवार के साथ तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गणपति विसर्जन के मौके पर रीमा जैन भावुक नजर आईं । उन्हें भाई राजीव कपूर ने संभाला । विसर्जन के दिन कपूर परिवार के दूसरे सदस्य नजर नहीं आए । बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान, नील नितिन मुकेश, विवेक ओबेरॉय और श्रद्धा कपूर भी गणपति विसर्जन करते नजर आए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।