Sevak The Confessions: पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर बवाल, हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का लगा आरोप!
सेवक द कन्फेशन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी को भारत के लोगों पर ऐसी सीरीज बनाने की जरूरत ही क्या थी। वहीं, हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के भी आरोप लग रहे हैं।
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर सब वाकिफ हैं। दोनों देशों के ऊपर बनी कई फिल्में और सीरीज बनाई गई हैं। लेकिन इन दिनों पाकिस्तान की एक वेब सीरीज 'सेवक द कन्फेशन' सुर्खियों में बनी हुई, जिसको लेकर ट्विटर पर खूब हंगामा हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह हिंदुओं के खिफाल प्रोपेगेंडा है। तो चलिए जानते हैं कि इतने बवाल के पीछे की पूरी वजह...
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'सेवक द कन्फेशन' 26 नवंबर को रिलीज हुई थी, जिसके एपिसोड यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। वहीं, अब इस सीरीज को लेकर लोगों के मन में गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि यह पूरी तरह से प्रोपेगेंडा है, जिसमें हिंदुओं की गलत छवि पेश करने की कोशिश की गई है। ऐसे में ट्विटर पर इसे लेकर जमकर बवाल हो रहा है।
Parmeet Sethi: पहली नजर में ही सात साल बड़ी अर्चना पूरन सिंह पर आ गया था परमीत का दिल, घर से भागकर कर ली शादी
'सेवक-द कन्फेशन' की कहानी 1984 के दंगे, बाबरी मस्जिद विवाद और गुजरात दंगे पर आधारित है। इसके ट्रेलर में ही हिंदू संतों को गलत तरीके से पेश किया है। साथ ही दीप सिद्धू, हेमंत करकरे, गौरी लंकेश और जुनैद खान की जिंदगी की झलक भी देखने को मिलती हैं। ऐसे में इस सीरीज को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है कि इसके जरिए हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की गई है।
Dilip Kumar: आजादी के आंदोलन का हिस्सा बने थे ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार, एक भाषण की वजह से काटनी पड़ी थी जेल
https://t.co/WumBBlJ7AT just released the first action-packed Teaser of their original web series, Sevak - The Confessions based on true events.
— Vidly (@Vidlytv) November 11, 2022
Audiences can watch the series on the https://t.co/WumBBlJ7AT app (iOS, Android, Apple TV) or the web at https://t.co/NUMQhGgjUf pic.twitter.com/5twy5Nqeag
सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर अपना नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। कोई इसे सस्ता प्रोपेगेंडा बता रहा है, तो किसी का कहना है कि अगर प्रोपेगेंडा करना भी है तो पहले एक्टिंग भी सीख लो। एक ने कहा, 'पाकिस्तान को पैसे को लिए अमेरिका, चीन और अरब मुल्कों से भीख मांगनी पड़ रही है, पर एंटी-इंडिया फालतू फिल्में बनाने के लिए पैसे बर्बाद करने में कोई दिक्कत नहीं आती।' वहीं, अब अंजुम शहजाद द्वारा निर्देशित इस सीरीज को लेकर ट्विटर पर हंगामा हो रहा है।
Bollywood: रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थीं बड़े सितारों की ये फिल्में, मेकर्स को लगा था तगड़ा झटका
Why is Pakistan making tv series on Indian people?
— Neelima 🇮🇳 (@NParavastu) December 7, 2022
Pakistan ko paise ke liye IMF, Amrica, China aur Arab mulkon se bhik mang ni padh rahi he, par anti-India faltu films banane keliye paise barbad karne mein koi dikkat nahi ati he
— santosh satpathy (@SKSatpathi) December 7, 2022