आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साले और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे नंदामूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 61 साल के थे। नंदमूरी हरिकृष्णा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जा रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी पलट गई।
2 of 5
शव के साथ सेल्फी लेते कर्मचारी
अब एक्टर तथा नेता नंदमूरी हरिकृष्णा की डेड बॉडी के साथ सेल्फी खींचने के आरोप में एक हॉस्पिटल के चार कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कामिनेनी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हरिकृष्णा की डेड बॉडी के साथ सेल्फी ली थी।
हॉस्पिटल के चार कर्मचारियों ने फोटो लेने के बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कर्मचारियों ने मोबाइल के कैमरे से सेल्फी उस वक्त ली, जब डॉक्टर हरिकृष्णा को मृत घोषित करने के बाद कैजुअल्टी वॉर्ड से बाहर निकल आए थे। अस्पताल के डीजीएम ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, 'यह घटना हमारे लिए शर्मनाक रही। हमने हरिकृष्णा को बचाने के भरपूर प्रयास किए। लेकिन कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत से हमारी प्रतिष्ठा खराब हो गई।
एक्टर-पॉलिटीशियन नंदमूरी हरिकृष्णा का अंतिम संस्कार 30 अगस्त को हैदराबाद में किया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं और ये तस्वीरें इमोशनल कर देने वाली हैं। कुछ तस्वीरों में नंदमूरी के बेटे जूनियर एनटीआर बुरी तरह भावुक होते नजर आ रहे हैं।
बता दें नंदमूरी की दो शादियां हुईं। हरिकृष्ण की दो पत्नियां लक्ष्मी और शालिनी हैं। उनके दो बेटे जूनियर एनटीआर और कल्याण राम और एक बेटी सुहासिनी है। उनके सबसे बड़े बेटे जानकी राम की भी 2014 में इसी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से परिवार के लिए नालगोंडा मनहूस रहा है।