सपना चौधरी के प्रशंसकों को निराश कर देनी वाली खबर सामने आई है। सपना चौधरी ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
सपना चौधरी ने बताया की उनकी तबीयत खराब है। यह बात सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर लिखा - "राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे।" सपना का ये पोस्ट करने के बाद से ही उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए हैं। कुछ लोग यह सोचकर परेशान हैं कि अब सपना चौधरी उनका मनोरंजन नहीं करेंगी, वहीं कुछ सपना चौधरी की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

3 of 4
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह तस्वीरें और रील्स साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। हालांकि अब हरियाणवी स्टार कुछ दिनों तक अपने प्रशंसकों को अपने बारे में अपडेट नहीं दे पाएंगी। वैसे सपना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह कितने दिनों का ब्रेक ले रहीं हैं।
4 of 4
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान सपना चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्टेज पर डांस करते वक्त उनके पेट में जोर का दर्द उठाने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ख्याल रख रही हैं। सतना: अचानक बिगड़ी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत, डॉक्टरों ने बताई यह दिक्कत