रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। इस शुक्रवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि यह फिल्म संजय दत्त की जीवनी पर आधारित है।
{"_id":"5b33c43e4f1c1b2b428b70c2","slug":"sanju-box-office-collection-before-releasing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के उड़ जाएंगे होश, रिलीज से पहले 'संजू' ने की छप्पर फाड़ कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के उड़ जाएंगे होश, रिलीज से पहले 'संजू' ने की छप्पर फाड़ कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
sanju
sanju
अपने ट्रेलर और टीजर की वजह से सुर्खियों में बनी यह फिल्म इस साल कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। बता दें कि अभी तक 2018 में 'पद्मावत' सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही है। हालांकि 'पद्मावत' को अपने विषय के लिए काफी कंट्रोवर्सी में रही थी, जिसका फायदा उसे बॉक्स ऑफिस पर मिला।
Dangal
बॉलीवुड में अभी तक बायोपिक पर आधारित फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड आमिर खान की 'दंगल' के नाम है। इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yeh jawaani hai deewani
रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट उनकी 'ये जवानी है दीवानी' है। इस फिल्म ने 190 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी लेकिन अब माना जा रहा है कि 'संजू' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है।
विज्ञापन
3 Idiots
अगर बात करें 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की तो उनके करियार की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पीके' थी। इस फिल्म ने 337 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उन्होंने इससे पहले '3 इडियट्स' समेत चार फिल्में डायरेक्ट की हैं और वह सभी हिट साबित हुई है।