फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay leela bhansali gangubai kathiyawadi ajay devgn romance with alia bhatt

भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में हुई अजय देवगन की एंट्री, आलिया भट्ट से करेंगे रोमांस

Tue, 29 Oct 2019 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali gangubai kathiyawadi ajay devgn romance with alia bhatt
Ajay Devgn - फोटो : file

संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पहले उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की घोषणा की थी जिसमें आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं हाल में दिवाली के मौके पर फिल्मकार ने यह घोषणा की है कि 'गंगूबाई...' के बाद उनकी अगली फिल्म 'बैजू बावरा' होगी। 'बैजू बावरा' मैवरिक मैस्ट्रो की बदले की कहानी पर आधारित होगी। यह एक संगीत के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म होगी जो दिवाली 2021 में रिलीज होगी। इसी बीच 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन की एंट्री की जानकारी सामने आई है।  

विज्ञापन


एक सूत्र के मुताबिक, 'पिछले हफ्ते अजय देवगन और संजय लीला भंसाली, आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में मिले थे। इस दौरान दोनों ने घंटों बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर बात की जिसके बाद भंसाली ने अजय को अपने ऑफिस आने के लिए आमंत्रित किया। अगली मुलाकात में भंसाली ने एक्टर को दो स्क्रिप्ट ऑफर की। जिनमें 'बैजू बावरा' मे तानसेन का रोल और 'गंगूबाई...' में एक डकैत का किरदार ऑफर हुआ जो 'गंगूबाई...' को व्यापार के तरीके सिखाता है और फिर उसके प्यार में पड़ जाता है। जानकारी के अनुसार अजय देवगन ने 'गंगूबाई...' के किरदार के लिए स्वीकृति दे दी है।'
विज्ञापन


सूत्र ने आगे बताया, 'अजय जल्द ही फिल्म को साइन कर लेंगे इस हफ्ते किसी खास दिन को वह इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अजय ने भंसाली को अपनी अगली फिल्म 'तानाजी' के कुछ सीन्स दिखाए जिसे देखकर फिल्ममेककर प्रभावित भी हुए। इसके साथ ही भंसाली ने एक और एक्शन ड्रामा फिल्म ऑफर की जो कि भविष्य में भंसाली द्वारा निर्देशित की जाएगी। गंगूबाई में अजय का किरादर काफी दमदार है। सिनेमा जगत में इसे टूट के प्यार करने वाले किरदारों के लिए याद किया जायेगा।' हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि भंसाली या अजय की तरफ से नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed