{"_id":"5b419bcc4f1c1bba248b51ab","slug":"sangeeta-bijlani-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल तक संगीता बिजलानी और सलमान खान ने किया था डेट, इस वजह से नहीं हो सकी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल तक संगीता बिजलानी और सलमान खान ने किया था डेट, इस वजह से नहीं हो सकी शादी
Sun, 08 Jul 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
संगीता बिजलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। देखते ही देखते संगीता उन दिनों मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। उनके ग्लैमर को देखते हुए संगीता को 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा।
2 of 6
1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतने के बाद उनके लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई। 1987 में संगीता ने फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें उनके अपोजिट आदित्य पंचोली थे। साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'हथियार' संगीता के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।
3 of 6
संगीता ने इसके बाद 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज', 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर साल 1996 में एक्टर शाहबाज खान के साथ 'चांदनी' शो से डेब्यू किया। संगीता ने कई शो भी प्रोड्यूस किए जिनमें 'हंसना मत', 'किनारे मिलते नहीं' है। शादी के बाद संगीता बिजलानी ने फिल्मों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्मों से ज्यादा संगीता बिजलानी सलमान खान से अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया था। सलमान ने भी 'कॉफी विद करण' में कबूला था कि कैसे वो शादी के बेहद नजदीक आ गए थे। करण जौहर ने जब सलमान से पूछा कि क्या शादी के कार्ड्स छप गए थे तो सलमान ने हामी भरी थी।
विज्ञापन
5 of 6
दरअसल, सलमान खान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी का मन बनाया हालांकि अजहर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे लेकिन संगीता पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। अजहर की पहली पत्नी नौरीन को इसकी जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।