अभिनेत्री संगीता बिजलानी का जन्म नौ जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। साल 1980 में संगीता बिजलानी मिस इंडिया का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। इसके बाद संगीता मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम बन गईं। अपनी फिल्मों के अलावा संगीता सलमान खान के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां में रहीं।
कार्ड छपने के बावजूद नहीं हो पाई थी सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी, 10 साल तक किया था डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे लेकिन शादी नहीं हो पाई।
ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। 1996 में संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी की।
अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की। अजहर से शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम आयशा रखा। शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया।
बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। सलमान खान के घर में होने वाले कई फंक्शन के दौरान उन्हें देखा जाता है। शादी के बाद ही संगीता बिजलानी फिल्मों से भी दूर हो गईं। फिलहाल उनका इंडस्ट्री में लौटने का कोई इरादा नहीं है। अपने फैंस के लिए संगीता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9) on