बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें अपनी राय रखना भारी पड़ी जाता है और नतीजन उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर पायल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इस बात की जानकारी खुद पायल ने दी है।
फिर सस्पेंड हुआ पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट, अभिनेत्री ने कहा- 'न मैं किसी को गाली दी और न ही...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और वंशवाद पर अपनी राय रख रही थीं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि किसी को बिना कुछ बोलने के बावजूद उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।
पायल रोहतगी ने अपने वीडियो में कहा, 'अभी मुझे आधे घंटे पहले पता चला है कि मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में किसी ने भी मुझे कोई जानकारी नहीं दी है। मुझे नहीं पता इसके पीछे कारण क्या है, इसलिए मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी आप लोग भी पता करें के मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड क्यों कर दिया है।'
पायल रोहतगी ने वीडियो में आगे कहा, 'न मैं किसी को गाली देती हूं, न मैं किसी के साथ गलत शब्दों के प्रयोग करती हूं। मैं बस तथ्यों को रखने का प्रयास करती हूं। मगर मेरे इस प्रयास को उदारवादियों के जरिए गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए मैं सबसे दर्खास्त रखती हूं कि मेरे ट्विटर को वापसी लाने की मांग रखिए। वरना मैं आप लोगों से बात नहीं कर पाऊंगी।'
Why my Twitter Account is SUSPENDED ?????
A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। इससे पहले दिल्ली दंगों पर टिप्पणी करने की वजह से उनका एक हफ्ते के लिए ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। वहीं पिछले साल भी गांधी-नेहरू परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट पर भी पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया था।
पढ़ें: दो मिनट के रोल ने संजीव कुमार को बना दिया अभिनेता, फिल्मों में ऐसे किरदार करने की वजह से बने सदाबहार कलाकार