साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेहद ग्लैमरस अंदाज में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनकी ये तस्वीरें एक फोटोशूट की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में नागा चैतन्य के निक नेम का टैटू दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें कि सामंथा की निजी जिंदगी अचानक उस वक्त चर्चा में आ गई थी, जब उनके और नागा चैतन्य के तलाक होने की खबरें सामने आईं थीं। इन दोनों के अलग होने की खबर से इंडस्ट्री के लोगों से लेकर फैंस भी हैरान रह गए थे।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु ने हटवाया एक्स हसबैंड नागा चैतन्य का टैटू! देखें लेटेस्ट तस्वीरें
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उनके रिब (पसली वाला हिस्सा) पर कभी पति नागा चैतन्य के निक नेम (chay) का टैटू बना हुआ करता था, उन्होंने इस एक बार इस टैटू की तस्वीरें खुद शेयर की थीं, जिनमें वह अपना टैटू फ्लाॉन्ट करती दिखाई दी थीं।
सामंथा की लेटेस्ट तस्वीरों में नागा चैतन्य के नाम का टैटू नहीं दिख रहा है, लेकिन उन्होंने इसे परमानेंट रिमूव करवा दिया है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि तस्वीरें तो यही बता रही हैं, क्योंकि उनकी बैक पर बना टैटू साफ-साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें YMC लिखा है, यानी Ye Maaya Chesave ये उनकी पहली फिल्म का नाम है, जिसमें नागा चैतन्य भी दिखाई दिए थे।
सामंथा प्रभु ने कुछ समय पहले अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या आप कोई नया टैटू बनवाने के लिए प्लान कर रही हैं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, मैं अपने सो छोटे लोगों को एक बात बताना चाहूंगी कि कोई भी टैटू न बनवाएं। कभी भी कोई टैटू नहीं बनवाना चाहिए। फिलहाल ये तो नहीं पता कि उनके यह कहने के पीछे की वजह क्या थी।