{"_id":"5a28f2754f1c1bd1408bb7d3","slug":"salman-khans-bajrangi-bhaijaan-is-going-to-released-in-china-with-this-unique-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में इस नए नाम से रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान', नाम सुनते ही पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में इस नए नाम से रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान', नाम सुनते ही पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे
Thu, 07 Dec 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' चाइना में रिलीज होने वाली है। भारत में 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। शायद यही वजह है कि रिलीज के दो साल बाद अब यह फिल्म चाइना में रिलीज होने जा रही है।
2 of 4
मजेदार बात यह है कि यह फिल्म ऐसे नाम के साथ वहां रिलीज होने जा रही है जिसका नाम सुनकर एक बार हंसी छूट ही जाएगी। दरअसल, चाइना में यह फिल्म 'लिटिल लोलिता मंकी गॉड अंकल' नाम से रिलीज होगी। चाइना ने अपने यहां रिलीज के लिए फिल्म को 140 मिनट के साथ पास किया है।
3 of 4
चाइनीज वेबसाइट Douban ने फिल्म को 8.6 रेटिंग दी है। हालांकि, अभी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। वैसे 'बजरंगी भाईजान' कोई पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं जो चाइना में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इस साल आमिर खान की फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी जिसने वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : twitter
सबसे पहले 1951 में राज कपूर की 'आवारा' चाइना में रिलीज हुई थी। उसके बाद क्रमश: '3 इडियट्स', 'माय नेम इज खान', 'दिल्ली सफारी', 'धूम-3', 'पीके', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'बाहुबली-द बिगनिंग', 'फैन', 'दंगल' चाइना में रिलीज होने वाली हिंदुस्तानी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।