सलमान खान का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जो दोस्ती और दुश्मनी दोनों की दिल से निभाते हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में सलमान खान ने न केवल जमकर ठुमके लगाए बल्कि बॉलीवु़ड की टॉप एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीर खींच ली कि झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दबंग खान ने ऐसा क्या कर दिया तो चलिए हम आपके लिए इस राज से पर्दा उठा ही देते हैं। सलमान खान की हीरोइन जैकलीन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो अपलोड की है जिससे इस बात का खुलासा हुआ।
इस तस्वीर में जैकलीन सोनम कपूर के साथ नजर आ रही है। जिसके नीचे जैकलीन ने पिक्चर का क्रेडिट सलमान खान को दिया है। इससे यह बात तो साफ हो गई पार्टी में सलमान ने न केवल जमकर डांस किया बल्कि अपनी करीबी दोस्त के लिए फोटोग्राफर भी बन गए।
जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त सलमान खान ने खींची जब जैकलीन और सोनम डांस करने में बिजी थीं। साथ ही जैकलीन सोनम को किस करने जा रही थीं। इस तस्वीर में सोनम और जैकलीन दोनों ही खूबसूरत लग रही हैं।
5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा रिसेप्शन में बाॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगा। जिसमें शाहरुख गौर, अक्षय ट्विंकल,जाह्नवी कपूर, खुशी और बोनी कपूर, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा कई दिग्गज कलाकार इस यादगार शाम का हिस्सा बनें।