बॉलीवुड में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो एक 100 करोड़ी फिल्म के लिए तरस रहे हैं वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनकी झोली 100 करोड़ी फिल्मों से भरी हुई है। इन स्टार्स में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। इन 100 करोड़ी फिल्मों से न केवल बॉक्स ऑफिस मालामाल हुआ बल्कि स्टार्स के नाम भी कई रिकॉर्ड दर्ज हुए। तो चलिए आज हम आपको उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्में अपने नाम की।
13 फिल्में देकर ये बॉलीवुड हीरो बना 100 करोड़ी फिल्मों का 'सुल्तान', शाहरुख-आमिर रह गए पीछे
सलमान खान (13 फिल्में)
इस लिस्ट में सबसे पहले जिस एक्टर का नाम आता है वह सलमान खान हैं। सलमान खान के नाम 13 100 करोड़ी फिल्में हैं। इन फिल्मों में टाइगर जिंदा है, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, किक, एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो, दबंग 2, बॉडीगार्ड, रेस 3, ट्यूबलाइट , रेडी, जय हो और दबंग शामिल है। सभी फिल्मों को कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रहा है।
अक्षय कुमार (11 फिल्में)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार। अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म केसरी ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक की बात करें तो केसरी को मिलाकर अक्षय की 11 फिल्में 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल हैं। इन फिल्मों में केसरी, एयरलिफ्ट, हॉलीडे, हाउसफुल 2, जॉली एलएलबी 2, रुस्तम, हाउसफुल 3, गोल्ड, राउडी राठौर, 2.0, टॉयलेट-एक प्रेम कथा फिल्म शामिल है।
अजय देवगन (9 फिल्में)
9 फिल्मों के साथ अजय देवगन तीसरे नंबर पर आते हैं। इन फिल्मों में टोटल धमाल, गोलमाल अगेन, गोलमाल 3, रेड, सिंघम, सन ऑफ सरदार,बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स और शिवाय का नाम शामिल है।
शाहरुख खान (7 फिल्में)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं बॉलीवुड के किंग खान। शाहरुख खान की 7 फिल्में 100 करोड़ी है। इन फिल्मों में चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले, रईस, हैप्पी न्यू ईयर, रॉवन, डॉन 2, जब तक है जान शामिल है।