हिंदी सिनेमा में हर साल धड़ल्ले से फिल्म रिलीज होती हैं। ऐसे में जो स्टार्स साल में केवल एक या दो फिल्म ही करते हैं उनके लिए जरूरी हो जाता है कि उनकी फिल्म किसी भी हाल में हिट ही होनी चाहिए। मगर आज का दर्शक बदल चुका है। इसलिए आज कल की फिल्मों को हिट करवाना इतना आसान नहीं रह गया है। लगातार फ्लॉप फिल्म से कई बड़े-बड़ें एक्टर्स घर बैठ गए हैं। अभी भी कई एक्टर्स हैं जो हिट पर हिट दे रहे हैं, लेकिन यहां पांच ऐसे भी फिल्म अभिनेता हैं जिनकी फिल्म हिट हो या ना हो उनके पास काम की कमी नहीं रहती है। तो आइए बात करतें हैं इनकी...
2 of 6
Arshad warsi bike
- फोटो : file
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता अरशद वारसी की। अरशद की इमेज फिल्मों में एक कॉमेडी अभिनेता की है। अरशद की कॉमेडी दर्शकों को खूब हंसाती है। अभिनेता ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्मे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रहीं। अरशद की फिल्म गोलमाल की सभी सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाल किया हो लेकिन इन फिल्मों से हटकर अरशद की फिल्में इतना कमाल नहीं कर पाती हैं। बावजूद इसके अरशद के पास फिल्मों की कमी नहीं रहती हैं।
3 of 6
shahid kapoor
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर भी इस लिस्ट में आते हैं। बीते कुछ सालों से शाहिद की फिल्में बॉक्स ऑफिस दम तोड़ती नजर आ रही हैं। इसमें बीती रंगून और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी बड़ी फिल्में शाहिद के लिए घाटे का सौदा रहीं। हालांकि फिल्म पद्मावत शाहिद की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती हैं। शाहिद अब एक तेलुगू फिल्म के रीमेक में काम कर रहे हैं। शाहिद की पर्सनैलिटी और हैंडसमनेस के चलते उन्हें काम की कोई कमी नहीं है।
4 of 6
saif ali khan
- फोटो : FIle
बॉलीवुड में सैफ अली खान का करियर अब लगभग खत्म ही माना जाने लगा है। बीते कुछ सालों से सैफ के खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं जुड़ी है। उन्हें पिछली बार हिट फिल्म रेस-2 में देखा गया था। इसके बाद से वह फेंटम, शेफ, रंगून, बाजार और कालाकांडी जैसी फिल्मों में नजर आए जो बॉक्स ऑफिस पर पानी भी ना मांग सकी। वहीं, वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में अभिनेता का काम सराहा गया। अब इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है। ऐसे में कह सकते हैं सैफ इतनी जल्दी लुप्त हो जाने वाले स्टार नहीं हैं।
5 of 6
RITESH DESHMUKH
- फोटो : file
अरशद वारसी की तरह रितेश देशमुख भी एक कॉमेडी अभिनेता हैं। अरशद और रितेश में तुलना की जाए तो दोनों का बॉलीवुड में काम का वजन बराबर ही मालूम होता है। रितेश अब बतौर लीड एक्टर फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। ऐसे में कॉमेडी किरदार को ही उन्होंने गले लगाया हुआ है जो कि हिट भी साबित हो रही हैं। हाल ही में उनको हिट फिल्म टोटल धमाल में देखा गया था। बता दें रितेश की बीती कुछ फिल्में दे ताली, चमकू, अलादिन, रण, जाने कहां से आई है, हमशक्ल्स, बैंगिस्तान, बैंक चोर बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह में ही दम तोड़ गईं। बावजूद इसके रितेश के पास भी काम की कोई कमी नहीं है। फिलहाल वह अपनी दो अपकमिंग फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहे हैं।