बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान 18 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधी थी। अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। घर में सभी की लाडली अर्पिता की शादी बेहद धूमधाम तरीके से हुई थी। तो चलिए इस खास मौके पर दिखाते हैं अर्पिता और आयुष का वेडिंग एलबम।
2 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : instagram/arpita_khanFC
अर्पिता और आयुष की शादी मुंबई में नहीं बल्कि हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में हुई थी। इस आलीशान शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां पुहंची थीं। अर्पिता-आयुष की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताज लैंड्स में हुआ था।
3 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : instagram/arpita_khanFC
शादी में मेहमानों के लिए दुनिया के सबसे बड़े डाइनिंग टेबल पर 32 किस्म के व्यंजन परोसे गए थे। इस डाइनिंग टेबल पर 101 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। शादी में बिरयानी और हैदराबादी हलीम खास तौर पर बनाया गया था। सलमान खान का भी यह पसंदीदा व्यंजन है।
4 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : instagram/arpita_khanFC
अर्पिता के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा, कटरीना कैफ, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, करीना कपूर सहित अन्य कई हस्तियों ने शिरकत की थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर अर्पिता की शादी की तस्वीरें कई दिनों तक छाई रहीं।
5 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : instagram/arpita_khanFC
जब अर्पिता और आयुष एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे उस वक्त सलमान खान स्टेज पर ही थे। शादी की रस्मों के दौरान सलमान खान भावुक हो गए थे। सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान, अरबाज खान, पिता सलीम खान, मां सलमा खान समेत रिश्तेदार भी मौजूद थे।