'भारत' फिल्म जबसे बॉक्स आफिस पर सुपरहिट हुई है, सलमान खान रोजाना अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मामला चाहे फिटनेस से जुड़ा हो, चाहे भांजे के साथ मस्ती हो, चाहे बोतल कैप चैलेंज को अनोखे ढंग से पूरा करना हो, पुराने अंदाज में पोस्ट करना हो या अपनी मां के साथ डांस वीडियो शेयर करना। सलमान खान के बारे में एक बात और भी है, जिसे वह शुरू से लेकर अब तक फॉलो कर रहे हैं।
2 of 7
Salman Khan
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन हीरोइन को किस कभी नहीं करते। आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को देख लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। लंबे समय से सलमान इस रूल को फॉलो करते आ रहे हैं।
3 of 7
सलमान खान और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते। हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था।
4 of 7
Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : social media
सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका।
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे। सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा।