स्टारडम की चमक ऐसी है जिसे संभाल पाना हर एक की बस की बात नहीं होती। सिनेमाजगत की चकाचौंध भरी जिंदगी और फैंस की नजरों में अपने स्टार को एक झलक बस देखने की इच्छा किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। कई बार बड़े-बड़े स्टार्स से स्टारडम को खोने के डर को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है। हाल ही में यह सवाल फिल्म इंडस्ट्री के 'दंबग खान' से पूछा गया।
2 of 5
Salman Khan, Shah rukh Khan
- फोटो : social media
स्टारडम के सवाल को लेकर सलमान खान (Salman Khan) ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। सलमान से पूछा गया खा कि आपको स्टारडम को खोने का कितना डर है? सलमान ने इस सवाल का जवाब बेबाक अंदाज में दिया। सलमान ने कहा- 'एक ना एक दिन तो स्टारडम की चमक फीकी पड़ जाती है। लंबे समय तक इसे कायम रखना अपने आप में बड़ी चुनौती है। मेरा मानना है कि शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो स्टारडम को लंबे समय तक कायम रख पाए हैं।'
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
इसके साथ ही सलमान ने कहा- 'इसको आने वाले समय में बरकरार रखने की हम पूरी कोशिश करेंगे।' खास बात है कि हिंदी सिनेमाजगत में कई सारी फिल्में ऐसी बन चुकी हैं जिसमें स्टारडम को खोने पर कैसी हालत हो जाती है यह दिखाया गया है। इन फिल्मों में विद्या बालन का 'डर्टी पिक्टर' में निभाया गया सिल्क का किरदार हो या फिर 'फैशन' में कंगना का निभाया गया शोनाली गुजराल का रोल हो।
4 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
आपको बता दें, सलमान खान की फिल्म 'भारत' हाल ही में रिलीज हुई थी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ थीं। तीनों खान की बात करें तो आमिर, सलमान और शाहरुख में से सलमान ही ऐसे एक्टर हैं जिनकी सिर्फ 'ट्यूबलाइट' को छोड़कर बाकी फिल्में हिट रही। 'रेस 3' फिल्म को लेकर सलमान खान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन फिल्म ने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।
5 of 5
Sangeeta Bijlani birthday celebration
- फोटो : instagram
सलमान हाल ही में एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते नजर आए। सलमान की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थीं। इस तस्वीर में संगीता के साथ यूलिया वेंतूर भी स्पॉट की गईं। खास बात है कि दोनों का नाम सलमान खान (Salman Khan) के साथ जुड़ चुका है। संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का 9 जुलाई को जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।