सलमान खान की आने वाली फिल्म '
ट्यूबलाइट' में उनकी हीरोइन कौन होगी इस बात का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें कि
कबीर खान ने अपनी फिल्म में सलमान खान के लिए चाइनीज एक्ट्रेस जू जू को कास्ट किया है।
दरअसल मीडिया में पहले खबरें आ रही थी कि कबीर खान ने 'ट्यूबलाइट' के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से बात की है।
लेकिन अब यह साफ हो गया है कि सलमान के अपोजिट दीपिका पादुकोण और कैटरीना नहीं बल्कि चाइनीज अभिनेत्री जू जू नजर आएंगी। आपको बता दें कि कबीर खान का कहना है कि सलमान खान और उनकी हीरोइन जू जू फिल्म 'ट्यूबलाइट' की जान है।
इतना ही नहीं कबीर खान ने अपने प्रोजेक्ट 'द फॉरगोटेन आर्मी' के बारे में भी बातचीत की।
ये भी पढ़ें- जब कबीर खान के साथ काम नहीं कर रही कैटरीना तो उनकी बीवी के साथ क्या पका रही हैं कैट
फिल्म के निर्माता कबीर खान 'ट्यूबलाइट' में सलमान के किरदार को लेकर बताते है कि अगर हम सलमान की अब तक की सभी फिल्मों के बारे में बात करें तो यह सलमान का अब तक का सबसे प्यारा रोल है। उन्होंने कहा कि सलमान ने इस फिल्म में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
कबीर ने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी हो रही है कि सलमान की एक्टिंग में कितना सुधार आया है। उन्होंने फिल्म को उसकी आत्मा दी है। जबकि दूसरी तरफ जू जू ने अपनी 'ट्यूबलाइट' के सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की है।
कबीर खान का कहना है कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीचर इस महिने के आखिर तक आ जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय युवक की है। जिसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान एक चाइनीज लड़की से प्यार हो जाता है।
वहीं चाइनीज एक्ट्रेस जू जू के बारे में कबीर का कहना है कि वो एक शानदार और खूबसूरत व्यक्ति है।